फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence Day 2024 Atishi will not be able to hoist the flag in Delhi on 15 August

Independence Day: 15 अगस्त को दिल्ली में झंडा नहीं फहरा सकेंगी आतिशी, बस इस नाम को मंजूरी

Tue, 13 Aug 2024 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

दिल्ली के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी जगह आतिशी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के लिए अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 Atishi will not be able to hoist the flag in Delhi on 15 August
अरविंद केजरीवाल और आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 15 अगस्त को मंत्री आतिशी झंडा नहीं फहरा सकेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आतिशी को झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी है। केजरीवाल के निर्देश पर गोपाल राय ने पत्र भेजा था। जिसका जवाब विभाग की ओर से आ गया है। दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि झंडा अरविंद केजरीवाल फहरा सकते हैं। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग से आया जवाब
15 अगस्त को झंडा फहराने के मुद्दे पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय को लिखे पत्र के जवाब में सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिखा है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उपरोक्त संचार (मंत्री का पत्र) जेल के बाहर भेजे जाने वाले अनुमेय संचार की श्रेणी में नहीं आता है। ऊपर बताए गए नियमों के उल्लंघन में कोई भी लिखित या मौखिक संचार कानूनी रूप से वैध नहीं है। इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन




सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की उपलब्धता के लिए उनकी सुविधा मांगी। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने न्यायिक हिरासत में होने के कारण उनकी अनुपलब्धता का संकेत दिया है। इसलिए, इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। सामान्य प्रशासन सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर छत्रसाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पिछली प्रथा के अनुसार सभी व्यवस्थाएं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed