{"_id":"682285592013c08d6b033368","slug":"ind-pak-tension-delhi-police-commissioner-reviewed-the-security-arrangements-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-PAK Tension: कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND-PAK Tension: कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के आदेश
Tue, 13 May 2025 05:03 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 May 2025 05:03 AM IST
सार
भारत की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने का आदेश दिया गया था। दिल्ली पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट है। इसी के तहत दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय मिश्रा ने रविवार को सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों की पुलिस मुख्यालय में बैठक बुलाई। इस दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उठाए गए कदमों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
भारत की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने का आदेश दिया गया था। दिल्ली पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो पुलिस अधिकारी व कर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें छुट्टी से बुलाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी जिला पुलिस उपायुक्त ने जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकारी भवनों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन