फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   income tax raid in rama group

छापेमारी : रामा ग्रुप के दो कर्मचारियों के घर भी खंगाले

Sun, 02 Mar 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 02 Mar 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in rama group
इनकम टैक्स की इनवेस्टीगेशन विंग ने रामाग्रुप के भरोसेमंद कर्मचारियों के घर भी खंगाले हैं। शनिवार को आवास, परम डेयरी और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी का दौर जारी रहा। करीब 32 घंटे तक दस्तावेजों को जुटाकर शनिवार देर शाम स्पेशल टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर आदि ठिकानों पर करीब 85 अफसरों ने शुक्रवार को एक साथ रेड की थी। शनिवार को डीएम रोड स्थित आवास पर सवा तीन बजे तक विभागीय अफसरों की जांच पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन


यहां जांच में सात इंस्पेक्टर शामिल रहे। नाम न छापने की शर्त पर एक इंस्पेक्टर ने बताया कि रेड में ध्यान इस बात का रखा जाता है कि कहीं से किसी भी तरह फाइलें गायब न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आवास, व्यवसायिक ठिकाने पर एक ही टाइम(मिनट टू मिनट बराबर) पर रेड की जाती है। कई बार मालिक अपने घर रिकार्ड न रखकर अपने भरोसेमंद कर्मचारियों का सहारा लेते हैं।

इसके चलते रामा ग्रुप के भरोसे मंद कर्मचारियों के घर पर भी पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि ग्रुप के दो नजदीकी कर्मचारियों के यहां भी रेड कर दस्तावेज खंगाले गए हैं। दोनों जगह कई फाइलें कब्जे में ली गई हैं।

पेन ड्राइव, हॉर्ड डिस्क सब कब्जे में
आवास की जांच शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार शाम सवा तीन बजे तक चली है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आवास से पेन ड्राइव, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।

खुर्जा में भी जांच
खुर्जा परमडेयरी पर भी अधिकारियों की गाड़ियां बाहर खड़ी रहीं। जबकि इनकम टैक्स विभाग के अफसर दिनभर पड़ताल करने में लगे रहे। सूत्र बताते हैं कि अफसरों को यहां भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।


चार महीने बाद होगा खुलासा
अन्य इंस्पेक्टर ने बताया कि दस्तावेज बुलंदशहर से जुटा लिए गए हैं। इनकी छानबीन दिल्ली में की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में मौजूद गड़बड़ी का खुलासा करने में करीब चार माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed