फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Including Janlokpal 14 bill returned back by the central government of delhi government

केंद्र ने दिल्ली सरकार के जनलोकपाल समेत 14 बिल किए वापस

Fri, 24 Jun 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Including Janlokpal 14 bill returned back by the central government of delhi government
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

केंद्र ने दिल्ली विधानसभा में पास 14 बिल को बिना किसी फैसले के वापस कर दिया है। इन बिलों में अरविंद केजरीवाल सरकार का महत्वकांक्षी जन लोकपाल  बिल भी शामिल है।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के मुताबिक दिल्ली सरकार ने बिना  केंद्र की अनुमति के इन बिलों को सीधा विधानसभा में पेश कर उसे पास कर दिया। यह नियम के खिलाफ है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पिछले हफ्ते ही 21 आम आदमी पार्टी विधायकों को संसदीय सचिव केलाभ केपद देने संबंधी बिल को नामंजूर कर दिया था। अब केंद्र ने इस  फैसले ने केजरीवाल केहाथों सियासी हमले करने का बड़ा बहाना दे दिया है। हांलाकि गृहमंत्रालय का कहना हैकि नियम को अलग जा  कर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती।

विज्ञापन

सरकार को पहले केंद्र की अनुमति लेनी होती है

Including Janlokpal 14 bill returned back by the central government of delhi government

मंत्रालय केवरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक चूकि दिल्ली को दूसरे राज्यों की तरह पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं है लिहाजा इसके नियम कुछ अलग हैं। नियम के मुताबिक दिल्ली सरकार को किसी बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले केंद्र की अनुमति लेनी होती है।

बिल पास हो जाने के बाद बिल को उप राज्पाल केजरिए राष्ट्रपति की हरी झंडी केलिए भेजा जाता है। सूत्रों के मुताबिक इन 14 बिलों में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। लिहाजा केंद्र ने इसे संशोधन के लिए वापस भेज दिया है।

वापस किए जाने बिलों में जन लोकपाल बिल, न्यनतम मजदूरी बिल, दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल, बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा बिल और श्रमजीवी पत्रकारों से संबंधित  बिल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed