Special Train: गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रख रेलवे चला रहा बिहार के लिए खास ट्रेन, देखें गाड़ी संख्या और रूट
ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल छह मई से चलेगी। यह ट्रेन 30 मई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। नई दिल्ली से भागलपुर के लिए यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रख समर एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-भागलपुर, नई दिल्ली-सहरसा, दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन आवाजाही करेगी।
ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल छह मई से चलेगी। यह ट्रेन 30 मई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। नई दिल्ली से भागलपुर के लिए यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04021 भागलपुर-नई दिल्ली के लिए सात मई से 31 मई के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 04044 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 मई तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, बक्सर, आरा, हाजीपुर, दानापुर के रास्ते चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04043 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल 29 मई तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी।
इसी तरह एक अन्य स्पेशल नई दिल्ली स्टेशन से सहरसा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04074 नई दिल्ली से सहरसा के लिए 30 मई से प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 04073 सहरसा से नई दिल्ली के लिए मंगलवार से एक जून तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा और सोनपुर स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01455/01456 पुणा-अयोध्या कैंट-पुणा के बीच चलाई जा रही है।