फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Uttam Nagar girl committed suicide by hanging herself from a fan

'मां का ध्यान रखना': पिंकी ने पंखे से लटकर दी जान, दीवार पर लिखा- इसे मत छोड़ना और आकाश का मोबाइल नंबर

Thu, 03 Apr 2025 08:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 08:36 PM IST
सार

-युवती ने फंदा लगाया, दीवार पर लिखा ''इसे मत छोड़ना''
-सुसाइड नोट में एक युवक पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
-पुलिस ने मामला दर्ज किया, आरोपी युवक की चल रही तलाश

विज्ञापन
In Uttam Nagar girl committed suicide by hanging herself from a fan
मृतिका पिंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर में एक युवती ने फंदा लगा लिया। युवती ने सुसाइड नोट में एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है और खुदकुशी करने से पहले दीवार पर युवक के मोबाइल नंबर के अलावा ''इसे मत छोड़ना'' लिखा। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी युवक के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक भागा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्कूल में लैब सहायक का काम करती थी पिंकी
मृतका की शिनाख्त पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी अपनी मां, भाई और बहन के साथ शिव विहार जेजे कॉलोनी में रहती थी। पिंकी की बहन पूजा ने बताया कि वह बुटिक में काम करती है। उसकी बहन पिंकी कनॉट प्लेस के एक स्कूल में लैब सहायक के तौर पर काम करती थी। पिछले सप्ताह उसकी मां और भाई चाचा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए राजस्थान गए हुए थे। घर में दोनों बहनें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी पंखे से लटकी हुई थी 
पूजा ने बताया कि 29 मार्च को उसकी बहन सुबह छह बजे घर से निकल गई। उसके बाद वह भी काम पर चली गई थी। रात नौ बजे वह घर पहुंची। घर की लाइट और दरवाजा बंद था। दोनों बहनों के पास चाबी थी। उसने दरवाजा खोलकर देखा। कमरे में पिंकी पंखे से लटक रही थी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन

आकाश को दिए थे ढाई लाख रुपये
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मां का ध्यान रखना। साथ ही लिखा था कि उसने आकाश नाम के युवक को ढाई लाख रुपये दिए हैं, जिसे वह वापस नहीं कर रहा है। आकाश और उसके परिवार वालों पर उसने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

आकाश की तलाश जारी
पूजा ने बताया कि उसकी बहन ने दीवार पर लाल रंग से आकाश का मोबाइल नंबर और ''इसे मत छोड़ना'' लिखा था। पूजा ने बताया कि आकाश उसे उसके स्कूल में जाकर भी परेशान करता था। आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed