{"_id":"7826b847886ebfffb0e64057a1c90057","slug":"in-the-way-of-metro-40-million-cost-of-electricity-lines-will-be-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ खर्च कर हटाई जाएंगी बिजली की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ खर्च कर हटाई जाएंगी बिजली की लाइनें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Sep 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान रोड नंबर दो पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए बिजली लाइनें हटाई जाएंगी। इन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। छह माह में काम पूरा होगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक , विश्वभारती पब्लिक स्कूल से सेक्टर-60 तक के बीच 11, 33, 132 व 220 केवी की चार लाइनें एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रही हैं। सेक्टर-60 चौराहे से ही सिटी सेंटर से सेक्टर-62 मेट्रो गुजरनी है।
विज्ञापन
ये लाइनें मेट्रो निर्माण के लिए भी बाधक हैं, इसलिए इन्हें हटाया जाना जरूरी है। 11 व 33 केवी की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण से टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन
करीब 31 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। वहीं, 132 व 220 केवी की लाइनों की ऊंचाई बढ़ाई जानी है। इसका टेंडर जल्द होना है। विश्वभारती स्कूल से सेक्टर-60 चौराहे तक लाइन की ऊंचाई बढ़ाने में करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड इस काम को कराएगा। इसका खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। ये काम भी अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे निर्माण कार्य न रुके।