फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the religious place he was stayed by two days

धार्मिक स्थल में दो दिन से रूका हुआ था आतंकी

Tue, 19 Jan 2016 10:28 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
In the religious place he was stayed by two days

मेवात जिले के कस्बा पुन्हाना के एक धार्मिक स्थल से अल कायदा का संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने से यहां के लोग चकित हैं। तबलीगी जमात की आड़ में झारखंड के जमशेदपुर से आई 16 सदस्यीय जमात के साथ कई दिन पहले सैयद मोहमद कासिम और अबदुल समी भी यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


जमात के सभी सदस्य पुन्हाना के होडल रोड स्थित एक धार्मिक स्थल में दो दिन से ठहरे हुऐ थे। अब से पहले भी मेवात से आतंकी पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। जिससे मेवात जिले पर आईबी तथा दिल्ली पुलिस की नजर हर समय बनी रहती है।
विज्ञापन


दिल्ली के लोधी रोड स्थित स्पेशल पुलिस के एसआई विक्रम सिंह के साथ आईबी के कुछ सदस्य रविवार रात पुन्हाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने डीएसपी रतन दीप से जमात की लोकेशन पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जवानों ने उसे चारों ओर से घेर लिया

In the religious place he was stayed by two days

कस्बा के लोगों ने बताया कि रात के करीब दस बजे पुन्हाना पुलिस और कुछ दिल्ली पुलिस के जवान धार्मिक स्थल में दाखिल हुए। कुछ जवानों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।


उसके बाद जमात के एक-एक सदस्य का नाम और पता पूछा। जिसके बाद पुलिस ने झारखंड के जिला जमशेदपुर निवासी सैयद मोहमद कासिम और अब्दुल समी नाम के दो लोगों को हिरासत में लेकर पुन्हाना थाने ले गए।

जैसे ही पुन्हाना के लोगों को जानकारी मिली की पुलिस ने जमात के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है, वहां कस्बे के प्रमुख लोगों का जमावड़ा लग गया।

देश के गद्दारों के साथ उनका कोई लेना देना नहीं

In the religious place he was stayed by two days

जब इलाके के लोगों ने जमात के दोनों लोगों को पकड़े जाने की पुलिस से जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि ये दोनों लोग संदिग्ध हैं। इन दोनों लोगों से जांच करनी है। उसके बाद कस्बे के लोगों ने यह कहते हुए पुलिस का सहयोग किया कि उनका देश के गद्दारों के साथ उनका कोई लेना देना नहीं है।


पुलिस के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड स्थित स्पेशल स्टाफ पुलिस के अधिकारी एसआई विक्रम सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम पहुंची। टीम अपने साथ सैयद मोहमद कासिम और अब्दुल समी नाम के दो संदिग्ध लोगों को अपने साथ ले गई है।

आईबी और दिल्ली पुलिस को दोनों के बारे में कुछ संदिग्ध जानकारियां मिली थी। आरोपियों को जब पुन्हाना से दिल्ली पुलिस ले गई तो उसके  पास बाद में फोन आया कि सैयद मोहम्मद कासिम नाम के युवक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed