फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the nude case against the three women got bail

दनकौर में निर्वस्त्र होने वाली महिलाओं को जमानत

Thu, 15 Oct 2015 06:38 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
In the nude case against the three women got bail

दनकौर कस्बे में लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित परिवार द्वारा किए गए निर्वस्त्र प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार तीनों महिलाओं को बुधवार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


दनकौर पुलिस ने जो धाराएं महिला और परिवार पर लगाकर रिपोर्ट दर्ज की थी उसे जांच अधिकारी ने उचित नहीं पाया। मामले की जांच दनकौर पुलिस से हटाकर ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी लक्ष्मी चौहान को दी गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने जांच में पाया कि महिलाओं को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान उनकी ओर से न तो जानलेवा हमला हुआ और न ही लूटपाट की गई।

तीन बच्चे भी महिलाओं के जेल में ही थे।

In the nude case against the three women got bail

जांच में कोई बड़ा अपराध भी नहीं पाया गया, जिसके आधार पर सेवन क्रिमिनल एक्ट लगाया था। जांच में उन पर केवल अभद्रता करने का आरोप मिला।


इस पर बुधवार को कोर्ट में पेश होने पर तीनों महिलाओं को जमानत दे दी गई। घटना के बाद से तीन बच्चे भी महिलाओं के जेल में ही थे।

वहीं, सेवन क्रिमिनल एक्ट, जानलेवा हमले और लूट के अपराध में लगाई गई धाराओं से दोनों पुरुषों को भी राहत दी गई है। दोनों आरोपियों पर महिलाओं को निर्वस्त्र करने का आरोप बनता है जिसे (आईपीसी की धारा-354 बी) के तहत जांच में शामिल रखा जाएगा।

पुलिस और उनमें हाथापाई हुई थी

In the nude case against the three women got bail

7 अक्तूबर को दनकौर निवासी दलित परिवार ने लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस और उनमें हाथापाई हुई थी।


दनकौर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अगले दिन राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग ने मामले में नोटिस जारी कर दिया था।

एसएसपी ने मंगलवार को आयोग को अपनी रिपोर्ट दी, जिस पर आयोग ने महिलाओं की रिहाई और पुलिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed