फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the controversial tweet case, granddaughter ink on the name plate of Prashant Bhushan

विवादित ट्वीट मामले में प्रशांत भूषण की नेम प्लेट पर पोती स्याही

Wed, 05 Apr 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 05 Apr 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
In the controversial tweet case, granddaughter ink on the name plate of Prashant Bhushan
prashant bhushan's resi - फोटो : अमर उजाला

भगवान कृष्ण पर वरिष्ठ वकील व स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण के विवादित ट्वीट पर सोमवार को जमकर हंगामा मचा। नाराज लोगों ने प्रशांत भूषण का पुतला फूंका और बी ब्लॉक, सेक्टर-14 स्थित घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर स्याही पोत दी।

विज्ञापन


वहीं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की गई। विरोध कर रहे लोगों ने मांग की है कि अपने ट्वीट के लिए प्रशांत भूषण सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशांत भूषण ने भगवान श्रीकृष्ण पर ट्वीट कर यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड के गठन पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि रोमियो ने केवल एक से प्यार किया था, जबकि कृष्ण ने तो कई लड़कियों को छेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आदित्यनाथ में एंटी रोमियो स्क्वायड को, एंटी कृष्ण स्क्वायड कहने की हिम्मत है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रशांत भूषण के इस ट्वीट को आड़े हाथों लिया। हंगामे के बाद प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर अपनी सफाई भी दे चुके हैं कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने एंटी रोमियो पर केवल अपनी राय रखी थी। 

ट्वीट को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा

In the controversial tweet case, granddaughter ink on the name plate of Prashant Bhushan
prashant bhushan's resi - फोटो : अमर उजाला

किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना उनका मकसद नहीं था। वहीं प्रशांत भूषण की संस्था स्वराज इंडिया भी मामले में सफाई दे चुकी है। इसके बावजूद ट्वीट को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा।

सोमवार को सुदर्शन वाहिनी ने नोएडा स्थित प्रशांत भूषण के घर पर  विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही बाहर लगी नेम प्लेट पर स्याही पोत दी। विश्व हिंदु महासभा के जिलाध्यक्ष ओमकार भाटी और उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चमन अवाना के नेतृत्व में प्रशांत भूषण के घर के बाहर नारेबाजी की। चमन अवाना ने थाना सेक्टर-20 में प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत भी दी है।

विश्व हिंदू महासंघ की जिला कमेटी ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर प्रशांत भूषण का पुतला फूंका। महासंघ के मीडिया प्रवक्ता ओमकार भाटी ने बताया कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर खबरों में बने रहना ओछी मानसिकता दिखलाता है।

उन्होंने सरकार से प्रशांत भूषण पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से कपिल गुर्जर, अंकुर त्यागी, पंकज शर्मा, सुरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed