{"_id":"646e83c125abe2c06b08459507c6c053","slug":"in-spite-of-wife-death-sagir-ahmad-vote-for-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के गम के बावजूद सगीर ने किया मत का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के गम के बावजूद सगीर ने किया मत का प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
अपनी चुनी हुई सरकार को दिल्ली में देखने की चाहत ने गम के बावजूद 75 वर्षीय सगीर अहमद को बूथ पर खींच लाया। पैर से लाचार कूंचा बकाउल्लाह निवासी सगीर अहमद की पत्नी का बीते शुक्रवार को देहांत हो गया था।
विज्ञापन
पूरा परिवार गमगीन है। लेकिन देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सगीर अहमद अपने बेटे असफाक के साथ पोलिंग बूथ पर अपने मत के अधिकार के लिए पहुंचे।
सगीर अहमद के घर से उनके बूथ की दूरी करीब दो सौ मीटर की थी। उनके बेटे ने उन्हें व्हील चेयर पर बिठाकर बूथ तक लाए। अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उनके बेटा असफाक ने बताया कि पिता इलाके के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह पैरों से लाचार हो गए। इस बीच शुक्रवार को अम्मी का देहांत होने के बाद उन्हें गहरा सदमा हुआ। बावजूद उन्होंने शनिवार दोपहर में वोट डालने का फैसला किया।
विज्ञापन