प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र ने अपने दो दोस्तों को बताई थी हत्या की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई के सामने दो छात्रों की बात और सामने आई है।
सीबीआई सूत्रों की मानें तो आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम देने के बाद घटना की पूरी जानकारी अपने दो दोस्तों को बताई थी। छात्र ने सीबीआई को उन दो दोस्तों के नाम भी बताए हैं। आरोपी छात्र से रिमांड के दौरान जिन छात्रों के नाम सीबीआई के सामने आए हैं। अब सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी।
इस पूछताछ में छात्र द्वारा वारदात के बारे में बताई गई जानकारी को आरोपी छात्र के बयान से मिलान किया जाएगा। इसके बाद उनके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष करवाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को सीबीआई के दो अधिकारी रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने उन दो छात्रों से पूछताछ करने के लिए प्रिंसीपल को नोटिस भी दिया।
CBI यह सुनिश्चित करेगी कियह छात्र किस तरह से आरोपी है और कंडक्टर निर्दोष क्यों है
इस पूछताछ के दौरान सीबीआई अपने सबूतों को पुख्ता करेगी। इस रिमांड के दौरान सीबीआई यह भी सुनिश्चित करेगी कि यह छात्र किस तरह से आरोपी है और कंडक्टर निर्दोष क्यों है। इसके लिए बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मामले की जांच रिपोर्ट को बारीकी से अध्य्यन करने के बाद ही रिपोर्ट को तैयार किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट को छात्र का रिमांड पूरा होने पर बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा और इस रिपोर्ट में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक को जेल से रिहा करने का भी आग्रह किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जब आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया उस वक्त गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए कंडक्टर अशोक के मामले में सरकारी अधिवक्ता को भी बुलवाया गया था जिन्हें भी सीबीआई ने मामले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।
रिमांड समाप्त होने के बाद शनिवार को आरोपी छात्र को बोर्ड के समक्ष सीबीआई पेश करेगी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सीबीआई छात्र का दो दिन का रिमांड बढ़वा सकती है।