{"_id":"5a0d96984f1c1b7a548bd441","slug":"in-pradyuman-murder-case-ashok-s-mother-is-waiting-for-ashok-s-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड : अशोक की मां कर रही बेटे की रिहाई का इंतजार, कही ये भावुक बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड : अशोक की मां कर रही बेटे की रिहाई का इंतजार, कही ये भावुक बातें...
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Pradyuman murder case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रद्युम्न हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अशोक के परिवार को सीबीआई जांच पर भरोसा है। अशोक की मां केला देवी कहती हैं कि मेरा बेटा बेगुनाह साबित होकर बाहर आएगा। जब भी जेल से रिहा होगा, खुद अशोक को साथ लेकर प्रद्युम्न के माता-पिता से मिलने जाऊंगी। प्रद्युम्न के पिता ने अपना बेटा खोया है, लेकिन उसकी जंग ही मेरे बेटे को बेगुनाह साबित करेगी।
विज्ञापन
अभी तक सीबीआई ने अशोक को क्लीन चिट नहीं दी है, लेकिन उसे प्रद्युम्न हत्या का आरोपी भी नहीं माना है। ऐसे में परिवार वालों को उम्मीद है कि जल्द ही अशोक बेगुनाह साबित होगा।
विज्ञापन
केला देवी कहती हैं कि प्रद्युम्न की हत्या का दुख है, लेकिन उसे मेरे बेटे ने नहीं मारा है। अब तो सीबीआई भी कह रही है। हम लोग पहले दिन से कह रहे थे। जब भी जेल में मिलने जाते थे, बच्चों की कसम खाकर कहता था कि उसने हत्या नहीं की।
विज्ञापन
प्रद्युम्न के पिता के बारे में कहती हैं कि अगर मासूम के पिता सीबीआई जांच की मांग नहीं करते तो शायद यह सच सामने नहीं आती। शुरुआती दिनों में लग रहा था कि सब कुछ खत्म हो गया। अब जीने की उम्मीद जगी है।