{"_id":"5cde3765bdec220772689eb5","slug":"in-noida-stadium-till-2020-world-class-facilities-will-be-provided","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक नोएडा स्टेडियम में मिलेंगी बेहतरीन खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक नोएडा स्टेडियम में मिलेंगी बेहतरीन खेल सुविधाएं
Fri, 17 May 2019 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 May 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
नोएडा क्रिकेट स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में अलग-अलग खेलों की सुविधाएं दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने चार वर्ष पहले कवायद शुरू की थी। योजना अभी तक परवान नहीं चढ़ पाई, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2020 तक खेल सुविधाएं नोएडावासियों को मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
सपा शासन काल में शहर के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज के निर्माण का काम शुरू हुआ था, लोगों ने काफी उम्मीदें लगाई थीं कि इसका काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है और दोनों ही परियोजनाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाईं हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही परियोजनाओं में बिजली का काम अभी भी बाकी है। सिविल का काम करीब-करीब अपने अंतिम चरण में है। बिजली के काम के लिए टेंडर होना है। इसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
शूटिंग रेंज के तीन करोड़ का अलग काम बाकी
25 मीटर रायफल और 10 मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए 10.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। अधिकारियों की मानें तो पूरे पैसे खर्च हो चुके हैं। हालांकि, इसके लिए तीन करोड़ रुपये और जारी कराने हैं। इसके बाद आगे का काम हो पाएगा।
क्रिकेट स्टेडियम में एकेडमी की तैयारी
नोएडा स्टेडियम में नए बने क्रिकेट स्टेडियम में प्राधिकरण एकेडमी खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चुनाव आचार संहिता के बाद आवेदन मांगे जाएंगे। यहां रहने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण क्रिकेट पिच भी तैयार करने की योजना बना रहा है, जो कि इंडोर में होंगी, ताकि यहां हर मौसम में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकें।
फैक्ट फाइल
बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-21ए
बजट - 102.74 करोड़
काम समाप्ति का लक्ष्य - 31 मार्च 2020
काम की प्रगति- 85 प्रतिशत
क्षमता- 4000 दर्शक
कार्य की शुरुआत -12 फरवरी 2015
शूटिंग रेंज, सेक्टर-21ए
बजट - 14 करोड़
काम समाप्ति का लक्ष्य - 31 मार्च 2020
काम की प्रगति - 90 प्रतिशत
कार्य की शुरुआत - 12 अक्तूबर 2015
इन खेलों की मिलेंगी सुविधा
- बैंडमिंटन-8
- टेबल टेनिस-14
- बास्केट बॉल-2
- हैंड बॉल-1
- वॉलीबॉल-3
- जिम्नास्टिक-1
- जूडो-2
- रेसलिंग-2
- बॉक्सिंग-3
- वेट लिफ्टिंग-1
- ताइक्वांडो-2