{"_id":"5c134e0fbdec2241ad18bc57","slug":"in-noida-news-channel-lady-anchor-fall-off-4th-floor-in-suspicious-condition-died-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः नामी न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला एंकर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः नामी न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला एंकर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
anchor
देश के नामी टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एक महिला एंकर की चौथी मंजिल से संदिग्ध अवस्था में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना आज (14 दिसंबर) तड़के 3.30 बजे के आसपास की है। मृतका की पहचान राधिका कौशिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सेक्टर 49 कोतवाली में दर्ज है। राधिका सेक्टर 77 के अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट में रहती थी। यह घटना भी वहीं हुई।
विज्ञापन
राधिका का परिवार जयपुर का रहने वाला है और ये खबर मिलते ही परिजन जयपुर से निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त राधिका नीचे गिरीं उस समय उनके साथ चैनल का साथी एंकर राहुल अवस्थी भी मौजूद था। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन