फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In New Usmanpur area a mad youth entered house and attacked a class 10th student with a plas

दिल्ली में सुरक्षित नहीं बेटियां: एसिड अटैक के बाद अब घर में घुसकर प्लास से हमला, सिरफिरे ने किए 15 वार

Thu, 15 Dec 2022 07:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Dec 2022 07:29 PM IST
सार

पीड़िता ने बचने के लिए हाथ आगे किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। करीब 12 से 15 वार करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शोर सुनकर छात्रा की मकान मालकिन वहां पहुंची, बाकी पड़ोसी भी वहां आ गए।

विज्ञापन
In New Usmanpur area a mad youth entered house and attacked a class 10th student with a plas
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिले मोहन गार्डन में बुधवार सुबह बारहवीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब डालने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब न्यू उस्मानपुर इलाके में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर दसवीं कक्षा की छात्रा पर प्लास से हमला कर दिया। आरोपी 15 साल की किशोरी पर लगातार वार करता रहा। हमले के दौरान पीड़िता के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई। बाद में आरोपी फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचा और छात्रा को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के सिर में 12 टांके लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद मिला है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 15 साल की छात्रा परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है। छात्रा के माता-पिता दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि इसका भाई कॉलेज चला जाता है। छात्रा एक पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात को वह घर पर अकेली थी। इस बीच किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला एक अंजान युवक घर में घुस गया। अंदर घुसते ही उसने घर के मोटर के पास रखे प्लास को उठाकर छात्रा पर हमला शुरू कर दिया। आरोपी उसके सिर पर वार करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह पकड़ लिया। इसके बाद वह दोबारा उस पर हमला करने लगा।

विज्ञापन

पीड़िता ने बचने के लिए हाथ आगे किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। करीब 12 से 15 वार करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शोर सुनकर छात्रा की मकान मालकिन वहां पहुंची, बाकी पड़ोसी भी वहां आ गए। इसके बाद पीड़िता के परिवार को खबर देने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने छात्रा का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed