फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In narela engineer killed girl by throwing her from the sixth floor

Delhi: रातभर की फ्लैट में पार्टी, सुबह छठी मंजिल से लड़की को नीचे फेंका; पुलिस को देख कातिल ने उतारे कपड़े

Tue, 29 Jul 2025 09:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 09:48 PM IST
सार

आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला है और बीटेक करने के बाद दिल्ली के एक कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन
In narela engineer killed girl by throwing her from the sixth floor
मंसा देवी अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में एक इंजीनियर ने परिचित युवती को छठी मंजिल से फेंककर जान ले ली। हत्या से पहले इनके बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर आरोपी ने पथराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी को किसी तरह से काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने कपड़े उतारकर अजीबों-गरीब हरकत शुरू कर दी। आरोपी पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने लगा। टीम उसके फ्लैट में पहुंची और उसे काबू किया। बाद में उसे थाने लाया गया। मृतका की शिनाख्त अलीगढ़, यूपी निवासी साधना (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पटना बिहार के रहने वाले बीटेक इंजीनियर दीपक (32) को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल करवाकर उसकी स्थिति जानने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पुलिस और कानून से बचने के लिए हरकतें कर रहा है। वह बिल्कुल ठीक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दीपक और साधना के मोबाइल को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पड़ोसियों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि दीपक ने करीब डेढ़-दो माह पहले ही नरेला के मंसा देवी अपार्टमेंट में छठी मंजिल पर किराए का एक फ्लैट लिया है। यहां इसका दोस्त भी साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से इसका दोस्त अपने घर गया हुआ है। पेशे से इंजीनियर दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

सोमवार को दीपक की महिला दोस्त साधना इससे मिलने के लिए फ्लैट पर पहुंची। रात को वह वहीं पर रुक गई। सूत्रों का कहना है कि दोनों ने रात को फ्लैट पर पार्टी की। इस दौरान तड़के किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया। इसी बात पर आरोपी दीपक ने महिला मित्र को नीचे फेंक दिया।

साधना के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी एक टांग भी टूट गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों से पूछताछ करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं साधना के मिलने-जुलने वाले लोगों से भी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा दीपक से भी बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

वारदात के बाद पड़ोसी हैरान...
मंसा देवी अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए महा सचिव ऋषि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि दीपक ने करीब डेढ़ माह पहले ही यहां ई-2 ब्लॉक की इमारत में छठी मंजिल पर किराए पर फ्लैट लिया है। दीपक के साथ उसका एक दोस्त भी फ्लैट में रहता है। दोनों ही ठीक-ठाक थे। इसलिए इनको फ्लैट दिया गया। दोस्त के गांव जाने के बाद दीपक अकेला रह रहा था। किसी ने इसके फ्लैट पर महिला मित्र को नहीं देखा। अब इस वारदात के बाद से सभी पड़ोसी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed