फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Morning Delhi and Lucknow in the evening most polluted city

जोखिम में जान: सुबह दिल्ली तो शाम में लखनऊ सबसे प्रदूषित

Thu, 10 Dec 2015 09:15 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
in Morning Delhi and Lucknow in the evening most polluted city

प्रदूषण के मामले में बुधवार को दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। बुधवार सुबह में प्रदूषण का स्तर इस तरह बढ़ा कि देश के दस टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का आनंद विहार क्षेत्र सबसे प्रदूषित इलाके में शामिल था।

विज्ञापन


यही नहीं इसके अलावा दिल्ली के पांच अन्य इलाके में भी टॉप टेन की सूची में शामिल हैं। सुबह के हिसाब से लखनऊ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया।

इसके अलावा यूपी के दो अन्य शहर कानपुर और आगरा भी इसमें शामिल है। वहीं, शाम में लखनऊ सबसे प्रदूषित शहर बन गया। वहीं, दिल्ली चौथे स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन

कई दिन से आनंद बिहार की है यह स्थिति

in Morning Delhi and Lucknow in the evening most polluted city

यह सूची पार्टीकुलर मैटर्स (पीएम) 10 और पीएम 2.5 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसका मानक स्तर क्रमश: 100 और 60 क्यूबिक मीटर प्रतिग्राम होता है।

बुधवार का आनंद विहार का पीएम 10 वैल्यू पांच गुना से ज्यादा 495 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर जबकि इससे महीन कण पीएम 2.5 का स्तर मानक से करीब आठ गुना ज्यादा 470 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) इसे सिवियर (चिंताजनक) स्थिति बताई है। बीते कई दिनों से आनंद विहार की यह स्थिति लगातार बनी है। बुधवार को पीएम 10 व 2.5 का स्तर दिनभर 400 से ऊपर बना रहा।

इन शहरों की स्थिति भी बेहद खराब

in Morning Delhi and Lucknow in the evening most polluted city

आनंद विहार के बाद सबसे बुरी स्थित लखनऊ की रही जहां बुधवार को पीएम 2.5 का स्तर 485 तक पहुंच गया। इसके बाद राजधानी के पंजाबी बाग और एनसीआर में आने वाले फरीदाबाद में यह पीएम 2.5 441 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है।

कानपुर भी पीएम 2.5 का स्तर 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से ज्यादा रहा तो आगरा में 400 के करीब तक पहुंच गया था। पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो पीएम 10 से भी ज्यादा महीन और खतरनाक पीएम 2.5 के कण होते हैं।

यह सांस लेते वक्त हमारे शरीर में जाते हैं जिससे श्वास रोगों में इजाफा होता है। छोटे बच्चों के लिए यह जानलेवा होता है। जिन इलाकों में इन महीन कणों का स्तर ऐसा है वह अलार्मिंग स्थिति है। वहां के लोगों का जीवन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

देखिए ये हैं दस प्रदूषित शहर और प्रदूषण स्तर

in Morning Delhi and Lucknow in the evening most polluted city

आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारण
. गाजीपुर का डंपिग ग्राउंड का नजदीक होना
. दिल्ली और यूपी के दो बस अड्डे जहां से डीजल बसें चलती हैं।
. यहां से रोजाना दस लाख लोगों की आवाजाही होती है।
. लाखों की संख्या में वाहनों के कारण जाम की स्थिति।
. सड़कों पर अतिक्रमण और  सड़क पर ऑटो और स्टैंड।

polluted city

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed