फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in mansarovar murder case guard's wife told police that who killed her husband

मानसरोवर हत्याकांड : पुलिस ने नहीं बल्कि इस महिला ने उठाया था जुर्म से पर्दा

Wed, 20 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
in mansarovar murder case guard's wife told police that who killed her husband
mansarovar murder case

मानसरोवर पार्क में जिंदल परिवार की चार महिलाओं समेत पांच की हत्याओं से पर्दा गार्ड राकेश कुमार की पत्नी कृष्णा ने उठाया है। जी हां, दिल्ली पुलिस के सूत्र यह दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा अपराध शाखा ने नहीं उठाया है। बेटे अनुज व दामाद विकास को बख्श देने की बात करते हुए पांच दिसंबर को कृष्णा शकरपुर स्थित अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची थी।
विज्ञापन


हालांकि शुरुआत में वह खुद भी वारदात में शामिल होने का दावा कर रही थी, लेकिन बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इधर, कृष्णा के खुलासे के बाद आनन-फानन में अपराध शाखा ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर केस से पर्दा उठाने का दावा किया। खुद पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की टीम की तारीफ की, लेकिन अब दिल्ली पुलिस की इसमें खूब फजीहत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

in mansarovar murder case guard's wife told police that who killed her husband
mansarovar murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पांच दिसंबर को कृष्णा शकरपुर में एक एसआई के पास पहुंची। उसने बताया कि उसकी आत्मा पर बड़ा बोझ है। वह कई दिन से सोई नहीं है। एसआई के सामने उसने अपने बेटे, दामाद और उसके साथियों का जिक्र किया।

एसआई ने इंस्पेक्टर, एसीपी, डीसीपी और ज्वाइंट सीपी को मामले की सूचना दी, तुरंत आला अधिकारी शकरपुर पहुंच गए। कृष्णा के खुलासे के बाद आनन-फानन में रातोंरात पुलिस ने कृष्णा के बेटे अनुज, दामाद विकास व उसके अन्य साथियों को उठा लिया।

अगले ही दिन पुलिस ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को हत्याकांड से पर्दा उठाने की बात कर वाहवाही लूट ली। जल्दबाजी के चक्कर में पुलिस हत्याकांड से जुड़े सुबूत भी नहीं जुटा पाई। सूत्रों का कहना है कि यही वजह है कि सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

in mansarovar murder case guard's wife told police that who killed her husband
mansarovar murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मामले में लूटपाट का दावा किया, लेकिन पुलिस न तो रकम बरामद कर पाई और न ही बहुत ज्यादा जेवरात बरामद कर पाई। यहां तक कि वारदात में इस्तेमाल सारे चाकू भी बरामद नहीं हुए।

वहीं कुछ लोगों का तो यहां तक दावा है कि किसी षड्यंत्र के तहत राकेश के परिवार ने हत्याकांड का गुनाह अपने सिर ले लिया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि हत्याकांड से पर्दा उठाने के बाद कुछ पुलिस अधिकारियों को समय से पहले तरक्की देने की बात की जा रही थी।

उसी को लेकर हत्याकांड से पर्दा कैसे उठा, उसे लीक कर दिया गया। हालांकि अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कृष्णा के खुलासे वाली बात से इनकार कर रहे हैं। गौरतलब है कि एमएस पार्क इलाके में सात अक्तूबर को शाहदरा के जिंदल ऑयल मिल्स परिसर में उर्मिला जिंदल, उनकी तीन बेटियां संगीता गुप्ता, नूपुर जिंदल, अंजलि जिंदल और गार्ड राकेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

वारदात के दो माह बाद पुलिस ने मृत गार्ड के बेटे अनुज और दामाद विकास समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed