फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in love of wife father murder his son.

पत्नी के प्यार में बाप बना अपने बेटे का कातिल

Tue, 03 Feb 2015 06:13 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
in love of wife father murder his son.

गाजियाबाद में एक शख्स अपनी पति की मुहब्बत में इस कदर अंधा हुआ कि उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसने सबको सकते में डाल दिया। शहर के गौतमविहार में रहने वाले रवि की का तीन साल का बेटा अंशुल है।

विज्ञापन


रवि अपनी बीवी को ही अपना सबकुछ मानने लगा, लेकिन बेटे के जन्म के बाद से बीवी का लगाव अपने बच्चे से ज्यादा हो गया। वह उसका ज्यादा खयाल रखने लगी। ऐसे में रवि के लिए उसकी आंखों का तारा अंशुल ही दुश्मन बन गया।
विज्ञापन


अपनी बीवी के प्यार ने उसे इस कदर अंधा किया कि उसने सारे रिश्तों को ही ताक पर रख दिया। बीवी अपने बच्चे का ज्यादा खयाल रखती तो उसे खराब लगता। इस बात पर उसका अपनी पत्नी से कई बार झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की बेटे की हत्या

in love of wife father murder his son.

सोमवार के दिन रवि ने ऐसा कदम उठाया जिसने एक बाप को ही कातिल बना दिया। पत्नी से झगड़ा होने के बाद रवि ने अंशुल को खत्म करने का ही मन बना लिया।


पिता रवि ने अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले पर फौरी कार्रवाई करते हुए रवि को हिरासत में ले लिया।

वहीं रवि ने खुद कबूल कर लिया है कि उसने ही अपने बेटे की हत्या की थी,क्योंकि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। बेटे के जन्म के बाद से वह उससे दूर हो गई थी। उसका ज्यादा ध्यान नहीं रखती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed