फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Jhimrawat village, wedding celebrations turned into disaster, sparks from firecrackers ignited a massive fire in a pile of wood.

Delhi NCR News: झिमरावट गांव में शादी की खुशी बनी आफत, पटाखों की चिंगारी से लकड़ियों के ढेर में लगी भीषण आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां।
खंड के गांव झिमरावट में शादी समारोह की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी लकड़ियों के ढेर पर गिरने से आग लग गई। घटना उस समय हुई जब बारात दुल्हन लेकर घर लौटी थी। परिवार और रिश्तेदार जश्न में पटाखे चला रहे थे, तभी एक चिंगारी पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लकड़ियों का पूरा ढेर धू-धू कर जल उठा। बताया जा रहा है कि परिवार ने ये लकड़ियां लंबे समय से ईंधन के उपयोग के लिए इकट्ठा कर रखी थीं, जो कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गईं। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय दमकल विभाग या पुलिस को सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए खुलेआम पटाखे चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed