जामिया छात्र संघ चुनाव मामला : चुनाव के मुद्दे को सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग करने के लिए धरने पर बैठे छात्रों से बात करने के लिए प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। जामिया के वाइस चांसलर प्रो.तलत अहमद की ओर से गठित कमेटी ने शनिवार को हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात कर हड़ताल को समाप्त करने की अपील की।
समिति का गठन मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से समस्या का समाधार खोजने के लिए किया गया है। छात्रों ने प्रशासन की अपील को ठुकरा दिया है। जामिया में रविवार को स्थापना दिवस समारोह और तालीमी मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में सदस्यों ने छात्रों से विश्वविद्यालय के हित में हड़ताल को समाप्त करने के लिए कहा।
सदस्यों ने छात्रों को छात्र संघ चुनाव मामले में हाई कोर्ट में लंबित याचिका के कारण कानूनी बाधाओं से अवगत कराया। उन्हें समझाया गया कि प्रशासन चुनाव सैदंतिक रुप से चुनाव कराने के पक्ष में है। उन्हें याद दिलाया कि याचिकाकर्ता द्वारा वर्तमान याचिका को वापस लेने से कानूनी बाधा को हल किया जा सकता है।
'विश्वविद्यालय के हाथ बंधे हैं क्योंकि मामला न्यायिक है'
सदस्यों ने उन्हें बताया कि कानूनी स्थिति के मद्देनजर, विश्वविद्यालय के हाथ बंधे हैं क्योंकि मामला न्यायिक है। छात्रों ने विश्वविद्यालय की हड़ताल समाप्त करने की अपील को ठुकरा दिया है और स्थापना दिवस व तालीमी मेला को बाधित करने की धमकी दी।
प्रशासन को उम्मीद जताई है कि छात्र तालीमी मेले व स्थापना दिवस समारोह को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग के लिए बीते कई दिनों से छात्र हड़ताल पर बैठे हैं।