फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in gurugram school kid murder 21 thousand fine on accused student

मासूम का मर्डर : आरोपी छात्र पर लगा 21 हजार का जुर्माना, इन बातों पर कोर्ट ने लगाई पाबंदी

Tue, 09 Jan 2018 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
in gurugram school kid murder 21 thousand fine on accused student
knife

शहर के एक नामी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में सोमवार को अदालत ने आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही आरोपी पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने इस केस में किसी भी तरह से आरोपी छात्र सहित स्कूल व मृतक छात्र के नाम का प्रयोग करने पर भी पाबंदी लगा दी है। आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से भी कोई रियायत नहीं मिली थी और अब सत्र न्यायालय ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


शहर के एक नामी स्कूल में गत 8 सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बालिग मानते हुए जमानत देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट के आधार पर मामले को बाल कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा खारिज की गई जमानत याचिका पर परिजनों ने बाल कोर्ट में अपील दायर की थी।

इस वजह से नाम उजागर करने पर लगाई रोक

in gurugram school kid murder 21 thousand fine on accused student
murder

साथ ही गुहार लगाई थी कि मीडिया द्वारा यह मामला हाईलाइट किया जा रहा है, जिससे उनकी बदनामी हो रही है। इसलिए छात्र व स्कूल के नाम को उजागर करने पर रोक लगाई जाए। इस मामले में अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया था।

सोमवार को अदालत ने आरोपी छात्र की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि परिजनों द्वारा जमानत के लिए दायर की गई अपील में कोई ऐसा आधार नहीं दिया गया जिससे उसकी जमानत को स्वीकार किया जा सके। इसके लिए अदालत ने उन पर 21 हजार रुपये का जुर्माना (कोस्ट) भी लगाया है।

यह जुर्माना इस मामले में हुई सात सुनवाई के लिए 3 हजार रुपये प्रति सुनवाई के अनुसार लगाया गया है जोकि परिजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराना होगा।

उधर, अदालत ने इस मामले में छात्र व स्कूल के नाम का प्रयोग किए जाने पर पाबंदी लगा दी है। अदालत ने कार्यवाही के दौरान भी असली नामों की जगह काल्पनिक नाम का प्रयोग किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed