फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In delhi three times in six days more than 200 corona positive cases in single day death toll reach 61

दिल्लीः छह दिन में तीसरी बार मिले 200 से ज्यादा संक्रमित, कुल मृतकों की संख्या 60 के पार

Sat, 02 May 2020 09:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 May 2020 09:44 AM IST
सार

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं

विज्ञापन
In delhi three times in six days more than 200 corona positive cases in single day death toll reach 61
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राहत की खबर यह है कि 73 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चॉर्ज कर दिया गया। दिल्ली में कोरोना से अब तक 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है। जबकि 1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 एक्टिव केस हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं। दिल्ली के 11 जिलों में 99 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिनों में मिले कोरोना संक्रमित मरीज
तारीख     संक्रमित मरीज
26 अप्रैल         293
27 अप्रैल        190
28 अप्रैल         206
29 अप्रैल        125
30 अप्रैल         76
01 मई            223

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 223 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी में बीते छह दिन में तीसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed