दिल्ली के इन इलाकों में नहीं पहुंच रहा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन समाप्त होने के बाद भी पश्चिमी दिल्ली के इलाकों द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में घरों में पानी पहुंचना आरंभ नहीं हुआ है।
इसके चलते लोग दूसरे इलाकों से पानी भरकर ला रहे हैं। हालांकि जल बोर्ड ने इन इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारका जल शोधक संयंत्र में अभी पानी का उत्पादन होना आरंभ नहीं हुआ है।
इसके चलते इस संयंत्र से जुड़े इलाकों में पेयजल संकट जारी है। घरों में पांच दिन से पानी नहीं पहुंचा है। लोग विकासपुरी, जनकपुरी, नजफगढ़ आदि इलाकों में अपने परिचितों और जल बोर्ड के जलाशयों से वाहनों में पानी भरकर ला रहे हैं।
प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है
उधर जल बोर्ड ने दावा किया है कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है। नांगलोई संयंत्र से द्वारका संयंत्र के कुछ इलाकों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति देनी आरंभ कर दी गई है। लेकिन यह सुविधा कुछ ही लोगों को हा मिल पा रही है।
दूसरी ओर जल बोर्ड ने दावा किया है कि बवाना, नांगलोई, हैदरपुर, वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला में पानी का उत्पादन बढ़ गया है। हालांकि उनमें शत प्रतिशत पानी का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। क्योंकि हरियाणा से पूरा पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके अलावा यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा सामान्य से अधिक है।
आंदोलनकारियों द्वारा मुंधेला कलां गांव के पास काटी गई मुनक नहर को सही कराने में दिल्ली जल बोर्ड ने काफी सहयोग किया है। बोर्ड ने हरियाणा सरकार को एक करोड़ रुपये क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के लिए दिए हैं। इसके अलावा मरम्मत के लिए चार भारी अर्थ मूबर और 18 डंपर तीन शिफ्टों में लगाए हैं।