{"_id":"5bf9e50bbdec2241a6447278","slug":"in-delhi-girl-drinks-acid-thinking-it-is-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पानी समझकर पी लिया तेजाब, अस्पताल में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने पानी समझकर पी लिया तेजाब, अस्पताल में हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
pushpa, file foto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की तरह दिखने वाला तेजाब घर में रखना कितना घातक हो सकता है, इसकी बानगी शुक्रवार को न्यू उस्मानपुर इलाके में देखने को मिली। यहां एक युवती ने जल्दबाजी में पानी के चक्कर में कमरे में रखा तेजाब पी लिया। परिजनों ने फौरन पुष्पा (18) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिवार को सौंप दिया है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने जानबूझकर तो तेजाब नहीं पीया।
पुलिस के मुताबिक पुष्पा परिवार के साथ गली नंबर-7, ब्रह्मपुरी में रहती थी। उसके परिवार में पिता पूरनलाल, मां, दो भाई व छह बहनें हैं। पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। पुष्पा फैक्टरी में नौकरी करती थी। परिजनों के मुताबिक पुष्पा के एक कमरे में टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब रखा हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे वह घर पहुंची। कमरे में पहुंचते ही पुष्पा ने पानी समझकर तेजाब पी लिया। पुष्पा को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।