फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi a 14-year-old boy stripped naked and stabbed to death by 8 people including minors

क्रूरता की हद पार: 14 साल के लड़के को नंगा कर चाकू घोंपा, आठ लोगों ने बारी-बारी किया हमला; नहर में फेंकी लाश

Thu, 03 Jul 2025 08:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 08:15 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक का उन्होंने मुंह दुपट्टे से बंद कर दिया, उसे नंगा कर दिया, उसके कपड़े उतार दिए और उनमें से हर एक ने बारी-बारी से उसे चाकू मारे और फिर शव को पानी में फेंक दिया।

विज्ञापन
In Delhi a 14-year-old boy stripped naked and stabbed to death by 8 people including minors
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के हैदरपुर में क्रूरता की एक भयावह घटना में एक 14 वर्षीय लड़के को आठ लोगों ने मिलकर मार डाला। आरोपियों में चार नाबालिग शामिल थे। सभी आोपियों ने किशोर को पहले नंगा किया और फिर सभी बारी-बारी से उस पर कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसके नग्न शरीर को नहर में फेंक दिया। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने चार नाबालिग समेत छह को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी बालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

अपहरण किया फिर उतारा मौत के घाट
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिरसपुर के जीवन पार्क निवासी पीड़ित किशोर का बदला लेने के लिए उसका अपहरण कर लिया गया। उसके कपड़े उतार दिए गए और हत्या कर दी गई। उसका शव एक जुलाई को मुनक नहर के पास मिला था। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे और गर्दन के चारों तरफ दुपट्टा बंधा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई कई टीमें
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त (आउटर-नॉर्थ जिला) हरेश्वर वी स्वामी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गईं।

विज्ञापन

अपहरण कर ले गए, नंगा किया और बारी बारी सबने चाकू मारा
उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने पहले दो मुख्य आरोपियों, कृष्णा उर्फ भोला (19) और एक किशोर को पकड़ा। ये दोनों मृतक के इलाके में रहते थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल दो स्थानीय अपराधियों मोनू और सोनू ने कृष्णा पर हमला किया था और उन्हें संदेह था कि मृतक ने इस मामले में मुखबिर के रूप में काम किया था। इसके कारण आरोपी मृतक किशोर से रंजिश रखते थे। बदला लेने के लिए वह अपने साथियों के साथ मिलकर हफ्तों तक हत्या की साजिश रचता रहा। कृष्णा और सात अन्य ने वीर चौक बाजार के पास 29 और 30 जून की मध्यरात्रि में पीड़ित को रोका, उसके दोस्तों के सामने उसका अपहरण किया और उसे नहर के पास ले गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वहां, उन्होंने उसका मुंह दुपट्टे से बंद कर दिया, उसे नंगा कर दिया, उसके कपड़े उतार दिए और उनमें से हर एक ने बारी-बारी से उसे चाकू मारे और फिर शव को पानी में फेंक दिया।

अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इन आरोपियों से पूछताछ के बाद अश्मित उर्फ अश्वनी (18) और तीन अन्य किशोरों को पकड़ लिया गया। पुलिस इनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। दो और संदिग्धों मोनू और मोहित को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान जारी है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि वह हरिद्वार भाग गए हैं। उनका पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें उत्तराखंड भेजी गई हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed