जेटली मानहानि मामले में केजरीवाल के दूसरे वकील ने छोड़ा केस, चिट्ठी लिख बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए मानहानि विवाद मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से जिरह कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप जॉर्ज चौधरी ने खुद को केस से अलग कर लिया। उन्होंने सही जानकारी न देने से हुई परेशानी को कारण बताया है।
चौधरी ने अधिवक्ता अनुपम श्रीवास्तव को पत्र लिखकर अपने निर्णय की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि सही तरह से केस के तथ्यों की जानकारी (ब्रीफिंग) न होने के कारण उन्हें 12 फरवरी को जस्टिस एंडलॉ के समक्ष शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
जस्टिस ने जेटली से सुझाव वाले सवाल नहीं पूछने को कहा था। इसकी जानकारी आपको थी। बावजूद इस बात से अवगत नहीं करवाया। वैसे ही प्रश्नोत्तर आपने तैयार किए थे।
पत्र में कहा गया कि डीडीसीए की बैठकों के रिकार्ड मंगाने संबंधी याचिका जस्टिस एंडलॉ ने खारिज कर दी थी। यह जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। पहली बार यह आदेश 12 फरवरी को कोर्ट में ही दिया गया।
इन लापरवाही के कारण प्रतिवादी अरविंद केजरीवाल को नुकसान होना तय है। अब मैं इस मामले में उनकी ओर से पेश नहीं हो सकता। यह जानकारी उन्हें आप दे दीजिये।