फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died

सिंधु बॉर्डर हादसा : इसी साल होनी थी सक्षम की शादी, घर में छा गया मातम

Mon, 08 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला

अलीपुर में हुए सड़क हादसे से तिमारपुर के तीन घरों में भी मातम पसरा है। इनमें रहने वाले परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। दो परिवारों ने तो इस हादसे में अपने इकलौते बेटों को खोया है। दोनों युवक रिश्ते में जीजा और साले थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह हादसे की जानकारी मिली तो टीकमचंद और योगेश के परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार सदमे की वजह से कुछ भी कह नहीं पा रहा था। टीकमचंद की बहन गायत्री ने बताया कि 6 जनवरी को उनके भाई का जन्मदिन था।
विज्ञापन


भाई पार्टी में जाने की बात कहकर शाम 7 बजे घर से निकला था। साथ में उसका साला योगेश भी था। गायत्री के मुताबिक, उसके पिता अशोक कुमार की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां, तीन बहनें और इकलौता भाई टीकमचंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद वही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी भाभी गर्भवती है और एक दो दिन में डिलीवरी होनी है। गायत्री ने बताया कि योगेश भी अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी भी तीन बहनें हैं। योगेश की सगाई 5 और शादी 10 फरवरी को तय थी।

in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
सक्षम - फोटो : अमर उजाला

गायत्री के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। उसकी भाभी की तबियत बिगड़ रही थी। भाभी भी खुद को संभाल नहीं पा रही। एक तरफ उसके पति की मौत हुई है तो दूसरी तरफ भाई भी काल के गाल में समा चुका है।

गायत्री भी टूट रही थी। हरीश के घर में भी मातम पसरा था। उसके पिता किसी काम से कोलकाता गए थे। परिजन उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि हरीश के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें और एक भाई है।

हरीश और उसका भाई राहुल एसओएल से बीए कर रहे थे। हरीश पॉवर लिफ्टिंग चैंपियन बनना चाहता था। इसलिए वह तिमारपुर के जिम में जाता था और टीकमचंद से ट्रेनिंग ले रहा था। 

...और जींदगी की जंग न जीत सका सक्षम

in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला

सक्षम के गंभीर घायल होने पर उसकी जिंदगी के लिए कोच सुनील लोचव ने लोगों से दुआ करने की अपील की थी। उनका कहना था कि सक्षम फाइटर है और जल्द ठीक होने के बाद वह देश के लिए और मैडल लाएगा।

एम्स ट्रॉमा सेंटर में मौजूद कोच लगातार उसकी तबीयत के बारे में जानकारी ले रहे थे। लोगों की दुआओं के बावजूद सक्षम जिंदगी जंग हार गया। बताया जा रहा है कि सक्षम को तीन कार्डिएक अटैक और ब्रेन में मल्टीपल फ्रैक्चर आए थे, जिसकी वजह से शाम 6.38 पर उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार सक्षम के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही थी। ट्रामा सेंटर लाने से पहले मैक्स अस्पताल में ही उसे दो कार्डिएक अटैक आ चुके थे। ट्रामा सेंटर लाने के बाद भी उसे एक कार्डिएक अटैक आया था।

उसकी स्थिति को देखते हुए उसेन्यूरो सर्जरी विभाग के सीसी-3 के आईसीयू में रखा गया था, जहां वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मनोज फलक की टीम उसका इलाज कर रही थी, लेकिन चोट ज्यादा लगने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। 

पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था सक्षम

in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला

कोच सुनील लोचव ने बताय कि रात में पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से राजौरी गार्डन में खिलाड़ियों को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया था। समारोह में 15 से 20 एथलीट शामिल थे।

समारोह के बाद सक्षम उन्हें लेकर परमानंद कॉलोनी पहुंचा। रास्ते में सक्षम ने बताया कि उसे एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जाना है। हालांकि कोच ने कोहरा होने की वजह से उसे कहीं दूर पार्टी में जाने से मना किया था।

सक्षम ने कहा कि उसे तिमारपुर ही जाना है। सुनील ने बताया कि वह दो साल से सक्षम को ट्रेनिंग दे रहे थे। वह उनके जीटीबी नगर स्थित द टॉन जॉन जिम में आकर प्रैक्टिस करता था। 

स्पीडो मीटर की सुई 150 पर अटकी

in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि रफ्तार, नशे और कोहरे के कॉलटेल की वजह से हादसा हुआ है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार के स्पीडो मीटर की सुई 150 पर अटकी थी। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिलीं। आशंका है कि तिमारपुर इलाके में शराब पीने के बाद सभी ने मुरथल में खाना खाने का प्लान बनाया और सक्षम की कार से रवाना हो गए।

कार सक्षम चला रहा था। पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही है कि घटना के समय कोहरा था और तेज रफ्तार की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई होगी। 

इसी साल होनी थी सक्षम की शादी 

in car accident at sindhu border, this year saksham was to tie the knot but unfortunately he died
sindhu border accident - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से नांगलोई निवासी सक्षम यादव की शादी इसी साल होनी थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले साल जनवरी में गुरुग्राम के ताजपुर गांव में उसकी सगाई हुई थी। गेम्स की तैयारी की वजह से शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।

परिजन इस साल उसकी शादी करना चाहते थे। सक्षम के पिता रमेश यादव प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई राहुल और दो बहनें हैं।

बड़ी बहन ईशा यादव की शादी हो चुकी है। वह डीआरडीओ में साइंटिस्ट है। छोटी बहन नेहा डीयू में टीचर है। सक्षम बहन के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed