फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'in between kejriwal and center fight getting crushed public'

'केजरीवाल-केंद्र के झगड़े में पिस रही है जनता'

Thu, 14 Jan 2016 09:40 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
'in between kejriwal and center fight getting crushed public'

पूर्वी एमसीडी और उत्तरी एमसीडी के वित्तीय संकट से पार्षदों को ‘लोकल एरिया फंड’ रिलीज नहीं हो रहा है। कहीं दो महीने, तो कहीं चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी सड़कों पर उतर रहे हैं। सबसे खराब हालत पूर्वी एमसीडी की है। ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं किए जाने से विकास कार्य रुक गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में निगम के नेताओं ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करके ये समस्याएं गिनवाईं और ज्ञापन दिया। माकन ने कहा कि दिल्ली और केंद्र सरकार की लड़ाई में जनता पिस रही है।
विज्ञापन


दिए गए ज्ञापन में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने उपराज्यपाल से कहा कि चौथे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और एकमुश्त वित्तीय सहायता से ही एमसीडी की हालत सुधर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी एमसीडी पर 1900 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं

'in between kejriwal and center fight getting crushed public'

पूर्वी दिल्ली की नेता विपक्ष वरयाम कौर ने ज्ञापन में कहा है कि विकास कार्य रुक गए हैं। पेंशन, मेडिकल बिल, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। डॉक्टर, नर्स, टीचर सहित अधिकारी एसोसिएशन भी धरने पर उतर आए हैं।


ज्ञापन में मांग की है कि एकमुश्त आर्थिक सहायता के अलावा वार्षिक 600 करोड़ रुपये अगले पांच साल तक मिलना जरूरी है। उनका कहना है कि पूर्वी एमसीडी पर 1900 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। दिल्ली सरकार ग्लोबल शेयर नहीं दे रही है।

उत्तरी एमसीडी में जून, 2015 से ठेकेदारों के बिल का भुगतान और पेंशनधारियों की पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। डिस्पेंसरी में दवाइयां नहीं हैं। माकन ने बताया कि उपराज्यपाल ने चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए दिल्ली सरकार से बात करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन के लिए पैसा, तो एमसीडी के लिए क्यों नहीं?

'in between kejriwal and center fight getting crushed public'

माकन ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि उनका केंद्र के साथ झगड़ा है। जब-जब नगर निगमों में वित्तीय संकट हुआ है, तो सरकार ने ग्रांट-इन एड से एमसीडी को आर्थिक सहायता देकर पहले भी उबारा है।

अब इतनी खस्ता हालात में भी केजरीवाल ने चौथे वित्त आयोग की सिफारिश में केंद्र सरकार की तरफ से पैसे मिलने की शर्त जोड़ दी है। वहीं, विज्ञापन में 526 करोड़ रुपये रखकर उसे खर्च कर रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली में एमसीडी विकास कार्य नहीं कर रही है, तो यमुनापार विकास बोर्ड से भी काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed