फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Ajay Makan leadership Congress will fight in delhi elections.

फ्रंटफुट पर आए माकन 'आप',बीजेपी पर बोला हमला

Tue, 13 Jan 2015 07:00 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
in Ajay Makan leadership Congress will fight in delhi elections.

काफी समय से दिल्ली के लिए चेहरा तलाश रही कांग्रेस ने आखिरकार दिल्ली के लिए एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर ही ली, जो पार्टी को दिल्ली के चुनावों में मजबूती दिला सकते हैं। इस बार दिल्ली कांग्रेस अजय माकन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है।

विज्ञापन


चर्चा थी कि अजय माकन को कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति की कमान भी सौंपी जा सकती है। अजय माकन दिल्ली सीट से चुनाव भी लड़ने जा रहे हैं। इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री को लेकर कांग्रेस आलाकमान पिछले काफी समय से विचार कर रहा था।
विज्ञापन


आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। इन फैसलों में अजय माकन के साथ-साथ 39 अन्य विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार है यू टर्न सरकार: अजय माकन

in Ajay Makan leadership Congress will fight in delhi elections.

दिल्ली में चेहरा घोषित किए जाते ही अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से केन्द्र के भाजपा सरकार के कथित सुशासन पर कई बार किए। अजय माकन ने कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा लोगों से किए गए वादों को भूल गई है। अजय ने कहा कि सिर्फ छह महीने के भीतर ही सरकार ने 25 यूटर्न लिए हैं।

सरकार को उनके ही वादों के फेर में घेरने के लिए अजय माकन ने मोदी के छह महीने के कार्यकाल को निशाना बनाते हुए एक बुकलेट लॉंच की। कालेधन के मुद्दे पर भी अजय माकन केन्द्र सरकार को कोसते नजर आए। इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगया कि सरकार कालाधन वापस लाने के वादे में विफल रही।

अजय माकन के नेतृत्व में राजधानी का चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस कल अपनी दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी करेगी। कांग्रेस ने अब तक चुनावों के लिए 24 कैंडिडेट की पहली लिस्ट ही जारी की है। मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली चुनाव प्रभारी चाको ने बताया कि अजय माकन को कैंपेन कमिटी का मुखिया बना दिया गया है।

'49 दिन की सरकार, दिल्ली हुई बेहाल, यू-टर्न केजरीवाल'

in Ajay Makan leadership Congress will fight in delhi elections.

कांफ्रेंस में मौजूद अजय ने सिर्फ बीजेपी को ही नहीं घेरा बल्कि आम आदमी पार्टी के 49 दिन के कार्यकाल पर तंज कसते नजर आए। माकन ने स्लोगन की मदद से आप पर निशाना साधते हुए कहा कि '49 दिन की सरकार, दिल्ली हुई बेहाल, यू-टर्न केजरीवाल'। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि वह दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा दिलाने की बात अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे।


पीसी चाकों ने शीला दीक्षित की चुनावों में भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि वो भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका में रहेंगी। सीएम कैंडिडेट के सवाल पर चाकों ने कांग्रेस के कैंडिडेट को बेहतर बताया, लेकिन नाम के सवाल को टाल गए।

आपको बता दें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कह चुकी हैं कि कांग्रेस को अजय माकन के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए और माकन को नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरना चाहिए। शीला ये भी कह चुकी हैं कि अजय माकन में काबिलियत है और इस बार कांग्रेस पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed