फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In a fight man bit off neighbor finger with his teeth in faridabad

राहुल बना राक्षस: झगड़े में पड़ोसी की अंगुली को दांत से काटकर किया अलग, डेढ़ घंटे तक दातों में दबाए रहा

Sat, 01 Mar 2025 08:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

शोर सुनने के बाद वहां अन्य पड़ोसी भी जमा हो गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने राहुल से विक्रम की कटी हुई अंगुली देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। 

विज्ञापन
In a fight man bit off neighbor finger with his teeth in faridabad
पड़ोसी ने युवक की अंगुली दांत से काटकर की अलग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में पड़ोसियों में विवाद इतना बढ़ा कि एक पड़ोसी ने दूसरे की अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी। आरोप है कि दूसरा पक्ष पूजा-पाठ का विरोध करता था। इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पूजा कर रहा था विक्रम का परिवार
शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी विक्रम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। वहीं, पहली मंजिल पर राहुल उर्फ टीटू, तुलसी उर्फ निक्की, प्रियंका उर्फ चिक्की और बबली रहते हैं। 25 फरवरी की शाम को वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर पूजा कर रहे थे। आरोपियों ने उनके घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटना और गालियां देनी शुरू कर दी। उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी राहुल से की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे और पत्नी को भी पीटा
आरोप है कि राहुल ने उनके साथ हाथापाई करते हुए उनके हाथ की अंगुली दांतों से काट ली। वहीं, बीच-बचाव करने आए उनके बेटे और पत्नी को राहुल के परिवार की प्रियंका और तुलसी ने मारपीट की।
 
विज्ञापन

पड़ोसियों ने मांगी अंगुली तो राहुल ने देने से किया इनकार
शोर सुनने के बाद वहां अन्य पड़ोसी भी जमा हो गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने राहुल से विक्रम की कटी हुई अंगुली देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। सूचना के बाद आई पुलिस ने राहुल से काटी हुई अंगुली वापस कराई। आरोप है कि इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक राहुल अंगुली को मुंह में दबाए रहा।

करनी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी
विक्रम को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल में उनकी क्षतिग्रस्त अंगुली को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए जोड़ा गया। 2 दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनको छुट्टी मिली। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी उनको पूजा पाठ करने पर मारपीट करता है। साथ ही उनके बच्चों को किसी झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा देने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed