फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   imt farmers to go on lock out in companies from april 1

आईएमटी किसान एक अप्रैल से करेंगे कंपनियों में तालाबंदी

Fri, 31 Mar 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
imt farmers to go on lock out in companies from april 1
प्रतीकात्मक च‌‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) के किसान मुआवजा राशि को लेकर एक अप्रैल से कंपनियों को ताला लगाने की तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चंदावली गांव में डोर-टू-डोर संपर्क किया।

विज्ञापन


इस मौके पर समिति प्रधान रामनिवास नागर ने एचएसआईआईडीसी अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। रामनिवास नागर ने बताया कि एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने हाईकोर्ट द्वारा बढ़ाई गई मुआवजा राशि अभी तक किसानों को नहीं दी है।
विज्ञापन


21 अप्रैल 2016 को किसानों ने जब आंदोलन शुरू किया था तो उस समय केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में एसएसआईआईडीसी अधिकारियों ने सभी किसानों को 30 जुलाई 2016 तक मुआवजा देने का वादा किया था। लेकिन, मुआवजा नहीं मिल पाया। अब एक अप्रैल को किसान कंपनियों पर ताला जड़ कर आईएमटी के विकास कार्य ठप करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ पंडित नत्थीराम, जीतराम फोरमैन, कर्मवीर मुजैड़ी, कुलदीप यादव, गिर्राज धनखड़, जयपाल, जगदीश और रणवीर सिंह मौजूद थे। धरने को समर्थन देने के लिए शाहजहांपुर गांव के किसान भूरा सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने एक अप्रैल को प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed