फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   impact of amar ujala story in government hospital

अमर उजाला में छपते ही अस्पताल में होने लगा पशुओं का इलाज

Wed, 30 Sep 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Sep 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
impact of amar ujala story in government hospital
खंड के गांव पाठखोरी का पशु अस्पताल मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही खुल गया। पशु चिकित्सकों ने गांव में जाकर सैकड़ों पशुुओं की जांच की और उन्हें दवाईयां भी दीं।
विज्ञापन


काफी दिनों से पशु अस्पताल पर पडे़ ताले को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई थी, जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उल्लेखनीय है कि गांव पाठखोरी का पशु अस्पताल पिछले कई दिनों से बंद पड़ा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों  को अवगत करा दिया था लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।

इस बीच ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला टीम ने गांव पाठखोरी का दौरा किया, जहां कई गांवों के लिए बनाए गए पशु अस्पताल पर ताला लटका हुआ मिला था।

मंगलवार को अमर उजाला ने इसकी खबर प्रकाशित कर संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। इसके बाद इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पशु अस्पताल को खुलवा दिया और विभाग के एसडीओ डॉ. विजेन्द्र धवन ने पशु चिकित्सकों को गांव में बने अस्पताल में निर्धारित समय पर ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीण पशुपालक साजिद हुसैन, कमरुदीन, साहून खान, हिस्सी और रहीश खान आदि ने अमर उजाला का आभार जताया।

उपमंडल पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. विजेन्द्र धवन ने कहा कि वह स्वयं जाकर पशु डिस्पेंसरी का निरीक्षण करेंगे। गांव के पशुओं को सुविधा मिले, इसके लिए उनका विभाग एवं अधिकारी प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed