फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband stabbed his sleeping wife and injured her In Faridabad

दर्द में कहराते हुए पत्नी ने बताई आपबीती: 'मैं सो रही थी, पति ने बेटी और भाई को कमरे से निकाला...फिर बना हैवान

Wed, 30 Apr 2025 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

आरोप है कि जब पत्नी सो रही थी तभी आरोपी पति अनीश घर पर आया और बेटी से पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीकर अनीश ने बेटी व पत्नी के भाई मतेबुल को कमरे से बाहर निकाल दिया। अनीश खुद भी वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा आ गया।

विज्ञापन
Husband stabbed his sleeping wife and injured her In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना एरिया के लकडपुर गांव के पास सुशील कॉलोनी में एक महिला पर उसके पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। महिला पति से घरेलू विवाद को लेकर बच्चे के साथ अलग रहती है। आरोप है कि सोमवार को अनीश घर पर आया और कुछ देर बाद महिला समैरुन पर चाकू से वार कर भाग गया।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला का घायल हालत में इलाज चल रहा है। आरोपी अनीश की तलाश टीम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला समैरुन ने पुलिस को बयान दिया है कि वो बिहार किशनगंज के मूल निवासी हैं। यहां सुशील कॉलोनी में किराये पर रहकर वो घरों में बतौर घरेलू सहायिका काम करती है। पति अनीश से विवाद के चलते अब ये अलग रहते हैं। महिला का कहना है कि सोमवार 28 अप्रैल को ये काम के बाद घर आकर सो गई। घर पर इनकी बेटी व भाई थे। 

विज्ञापन

आरोप है कि तभी अनीश घर पर आया और बेटी सानीया से पीने को पानी मांगा। पानी पीकर अनीश ने सानीया व पत्नी के भाई मतेबुल को कमरे से बाहर निकाल दिया। अनीश खुद भी वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा अनीश आया और अंदर सो रही पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन, सीने, पैर पर वार कर दिए। 

महिला के अनुसार खून निकलने लगा तो वो बचने के लिए शोर मचाने लगी। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। शोर सुनकर महिला का देवर मुनताज आया और महिला को इलाज के लिए दिल्ली ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मंगलवार को महिला के बयान लेकर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। 

संबंधित वीडियो-




यह भी पढ़ें- ससुराली नहीं ये जल्लाद हैं: सोते समय देवर ने की घिनौनी हरकत... पति ने भी दिए जख्म; विवाहिता ने बयां की आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed