फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMA to launch nationwide awareness campaign against tobacco

Delhi NCR News: तंबाकू के खिलाफ देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगा आईएमए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
- विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत रैलियां, वेबिनार और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 24 से 31 मई तक देशभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान ‘आईएमए पहल: विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू और निकोटीन की लत से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करना है। आईएमए के अनुसार, अभियान के दौरान तंबाकू उद्योग की रणनीतियों को उजागर करने के साथ लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए वैज्ञानिक और चिकित्सकीय जानकारी दी जाएगी। इसके तहत टीवी और रेडियो चर्चाएं, समाचार पत्रों में स्वास्थ्य लेख, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता व्याख्यान, सामुदायिक संगोष्ठियां और सार्वजनिक रैलियां आयोजित की जाएंगी। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वॉकथॉन और स्कूटर रैली के जरिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ऑनलाइन क्विज, नारा लेखन प्रतियोगिता और सोशल मीडिया अभियान भी चलाए जाएंगे। आईएमए ने बताया कि तंबाकू छोड़ चुके लोगों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की जाएंगी, ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें। संघ ने ई-सिगरेट, वेपिंग और निकोटीन पाउच जैसे नए उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर भी लोगों को जागरूक करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed