{"_id":"6a3177bc6f5b154a2b002911","slug":"illegal-refilling-and-black-marketing-racket-busted-one-accused-bound-down-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141296-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रैकेट का खुलासा, एक आरोपी पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रैकेट का खुलासा, एक आरोपी पाबंद
विज्ञापन
-जल्द पैसा कमाने के लिए आरोपी मोती नगर के सुदर्शन पार्क इलाके में रसोई गैस सिलिंडरों से गैस निकालने और रिफिलिंग करने का काम कर रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर थाना पुलिस ने एक शख्स की शिकायत और वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालने, रिफिलिंग करने और कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को पाबंद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि योगेश चौधरी ने मोती नगर थाने में शिकायत की। उसमें उन्होंने सुदर्शन पार्क इलाके में घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालने, रिफिलिंग करने और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को एक वायरल वीडियो भी दिया, जिसमें एक शख्स को सिलिंडर से गैस निकालते हुए देखा गया।
पुलिस की टीम करमपुरा स्थित कंसल इंडेन गैस एजेंसी जाकर पूछताछ की। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान निहाल विहार निवासी शंकर के रूप में हुई जो पिछले तीन सालों से निजी सिलिंडर डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वह सिलिंडरों से गैस निकालने और रिफिलिंग कर रहा था।