फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal occupation of government houses of retired officers and leaders will be reported today

सेवानिवृत्त अधिकारियों व नेताओं के सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे की आज मिलेगी रिपोर्ट

Mon, 24 Feb 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of government houses of retired officers and leaders will be reported today
delhi high court

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकारी आवासों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों और नेताओं के कब्जे का पता लगाने के लिए शुरू किए गए डोर टू डोर सर्वे की रिपोर्ट सोमवार को पीडब्ल्यूडी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी इस रिपोर्ट को मंत्रालय भेजेगा। लोक निर्माण विभाग ने हाईकोर्ट के उस आदेश के आधार पर सर्वे शुरू करवाया था, जिसमें सरकारी आवास में सेवानिवृत्त अधिकारियों और नेताओं के अवैध कब्जे को दो सप्ताह में खाली करवाने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एक याचिका के आधार पर 550 जगहों पर अवैध कब्जे की जांच करवाने के संबंध में और लोगों को अवैध रूप से रहने की अनुमति देने के संबंध में आवास मंत्रालय को नोटिस जारी कर 5 फरवरी तक जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत पीडब्ल्यूडी ने अपनी सभी आवास इकाईयों के संबंधित कार्यकारी, सहायक और जूनियर इंजीनियरों को सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाले सभी आवासों की व्यक्तिगत रूप से जाकर पड़ताल की। 

इस दौरान जितने लोग अवैध रूप से रहते हुए पाए गए, उन्हें नोटिस जारी करके आवास को खाली करवाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे सेवानिवृत्त अधिकारियों और नेताओं से रहने के एवज में आवास किराया भी वसूला जा सकता है। 


इस सर्वे के दौरान सभी आवासों में रहे लोगों के पद, विभाग, सेवानिवृत्ति की तिथि और अवैध रूप से रहने के समय की रिपोर्ट तैयार की गई है। विभाग ने अधिकारियों से 24 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed