फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal mining is now the biggest problem in haryana

खनन माफिया बेलगाम, धड़ल्ले से जारी है काला कारोबार

Wed, 30 Apr 2014 09:56 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
illegal mining is now the biggest problem in haryana

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस व प्रशासन अवैध खनन रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम है। अब पुलिस महानिदेशक के साथ हुई बैठक के बाद इस पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


मेवात जिले के गांव साईमीर बास, रवा, शाहचौखा, खानपुरघाटी, झिमरावट, रीठट, बाजीदपुर आदी के पहाड़ों में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है।

इसके अलावा, तावडू खंड के चूहूड़पुर और नगीना के गांव सकरपुर और राजस्थान के अलवर जिले के गांव बालौज में अवैध खनन हो रहा है।

हर वक्त हादसों का खौफ

illegal mining is now the biggest problem in haryana

इस पहाड़ से आने वाले पत्थर पास में ही चल रही क्रेशर मशीनों पर ट्रैक्टरों के माध्यम से डाले जाते हैं। यहां पर कई क्रेशर मशीनें लगी हुई हैं जो राजस्थान सीमा में पड़ती हैं जबकि हरियाणा सीमा में पड़ने वाली तीन क्रेशर मशीनों को मेवात प्रशासन पहले ही हटा चुका है।

पहाड़ में दिनभर ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें चलती हैं, इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। उल्लेखनीय है कि फखरपुर खोरी इलाका राजस्थान में पड़ता है। इसे मेवात पुलिस रोकने का प्रयास नहीं करती, वहीं राजस्थान पुलिस यहां केवल खानापूर्ति करने के लिए आती है।

आरोप है कि कई अधिकारी क्रेशर मालिकों से मिलकर अवैध खनन करवा रहे हैं। मेवात की स्थानीय सड़कों पर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर दिन भर देखे जा सकते हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार से चलते हैं कि हादसे का अंदेशा बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ होती है मारपीट

illegal mining is now the biggest problem in haryana

अगर कोई पुलिसकर्मी खनन माफियाओं से सौदेबाजी नहीं करता तो उनको अंजाम भुगतना पड़ता है। आलम यह होता है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अक्सर पिटते हैं। वर्ष 2005 से पुलिस 87 बार अवैध खनन माफिया से पीट चुकी है। इसमें 112 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अवैध खनन से जुड़े वाहनों को अपने स्थान पर पहुंचने की जल्दी होती है। ऐसे में वे तेज गति से चलते हैं। इससे उनकी चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या कम नहीं है।

2005 में 254, 2006 में 286, 2007 में 206, 2008 में 190, 2009 में 272, 2010 में 307, 2011 में 246, 2012 में 162 व 2013 में 120 वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन

लापरवाही से अवैध खनन को बल

illegal mining is now the biggest problem in haryana

गुड़गांव व मेवात के लिए माइनिंग अभियंता की तैनाती की गई है। इन माफियाओं से निपटने के लिए तीन इंस्पेक्टर हैं। विभाग के लोग कहने के लिए रोजाना गश्त पर जाते हैं। जानकारों की मानें तो वह केवल खानापूर्ति करते हैं।

एक तरफ उनका संसाधनों को लेकर रोना व दूसरी ओर इतनी बड़ी समस्या से निपटने में संख्या बल कम होना बताया जा रहा है। माइनिंग इंस्पेक्टर सुरेश सारवान का कहना है कि विभाग की ओर से तय की जाने वाली रणनीति पर काम किया जाता है।

मेवात के पुलिस अधीक्षक अनिल धवन ने कहा कि चोरी छिपे मेवात में अवैध खनन होता है। उसे रोकने के लिये प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस बल मिलने के बाद उसे पूरी तरह से बंद किया जाएगा। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक कर उसे रोकने के लिए बैठक की जाएगी।

चर्चित घटनाएं

illegal mining is now the biggest problem in haryana

: वर्ष 2011 में डपर चालकों से अवैध पैसे वसूलने पर तीन पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज हुआ।
: 2012 में राजस्थान के चूहूड़पुर में दो साल पहले अवैध खनन की वजह सें पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है।
: राजस्थान से अवैध खनन के पत्थर मेवात के रास्ते दिल्ली जाते हैं।

मेवात पुलिस में दर्ज मामलों का ब्योरा
वर्ष 2006 में 151, 2007 में 97, 2008 में 120, 2009 में 161, 2010 में 157, 2011 में 96, 2012 में 92, 2013 में 78

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed