फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal insulin stock raided in Delhi, stock worth Rs 20 lakh seized

Delhi NCR News: दिल्ली में इंसुलिन के अवैध स्टॉक पर छापा, 20 लाख का स्टॉक जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली के एक बड़े थोक दवा बाजार में छह कंपनियों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने इंसुलिन जैसी जान बचाने वाली दवा के स्टॉक पर सख्त कार्रवाई की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने थोक दवा बाजार में छापेमारी की और 20 लाख 6 हजार रुपये से ज्यादा कीमत का इंसुलिन स्टॉक जब्त किया है। विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के एक बड़े थोक दवा बाजार में छह कंपनियों की जांच की। इनमें से चार कंपनियां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और नियमों का उल्लंघन करती पाई गई। जांच में इंसुलिन की कई ब्रांड्स जैसे ट्रेसिबा फ्लेक्सटच, ग्लैरिटस, ह्यूमलॉग मिक्स 50, एपिड्रा और टूजियो के 2,104 पैकेट मिले। इन पर सरकारी या अस्पतालों के लिए बने लेबल मिटाए या खराब थे। कंपनियां इनकी सही खरीद के कागजात नहीं दिखा पाईं।




छापेमारी में पाया गया कि यह कि दो कंपनियों में इंसुलिन को ठंडी जगह (कोल्ड चेन) पर रखने के बजाय सामान्य कमरे के तापमान पर स्टोर किया जा रहा था। इंसुलिन को हमेशा फ्रिज जैसी ठंडी जगह पर रखना जरूरी होता है, वरना दवा खराब हो जाती है और मधुमेह के मरीजों को बड़ा खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जनता को सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी की दवाएं मिलना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed