{"_id":"62a92681d72a7046356a120a","slug":"iit-delhi-will-help-make-police-more-hitech-special-commissioner-of-police-of-delhi-and-director-of-iit-signed-an-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police: पुलिस को और हाईटेक बनाने में मदद करेगी आईआईटी दिल्ली, कई तरह की समस्याओं का निकाला जाएगा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police: पुलिस को और हाईटेक बनाने में मदद करेगी आईआईटी दिल्ली, कई तरह की समस्याओं का निकाला जाएगा हल
Wed, 15 Jun 2022 05:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:56 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसबीके सिंह और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। मोटे तौर पर आईआईटी संचार प्रणालियों को बेहतर बनाने, ड्रोन फॉरेंसिक, सीसीटीवी एकीकरण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नई-नई तकनीक विकसित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस और आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) दिल्ली के बीच मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत आईआईटी दिल्ली, पुलिस को हाईटेक बनाने और भविष्य की चुनौतियों से लड़ने में मदद करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसबीके सिंह और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। मोटे तौर पर आईआईटी संचार प्रणालियों को बेहतर बनाने, ड्रोन फॉरेंसिक, सीसीटीवी एकीकरण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नई-नई तकनीक विकसित करने में मदद करेगा। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने आईआईटी का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस लगातार नवीनतम विचारों और तकनीकों को शामिल करके अपनी फोर्स को आधुनिक बना रही है। पुलिस लगातार विभिन्न शोध संस्थानों और यूनिवर्सिटी की रिसर्च को शामिल कर तकनीक को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने आईआईटी दिल्ली से समझौता किया। इसके तहत नई तकनीकों की खोज, नई संचार प्रणालियों को विकसित करने, ड्रोन फॉरेंसिक, सीसीटीवी एकीकरण, पार्किंग समस्याओं के हल, बुलेटप्रूफ जैकेट जैसी तकनीकों पर विशेष रूप से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने बताया कि आईआईटी दिल्ली प्रौद्योगिकी और संसाधनों का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए कर रहा है। आगे भी आईआईटी इसी दिशा में काम करेगा। दिल्ली पुलिस को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि आईआईटी, दिल्ली पुलिस को नई तकनीकों को अपनाने और स्वदेशी डिजिटल ट्रैकिंग संचार प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करेगा।