फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi students get opportunity to do research in labs across the country

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली के छात्रों को देशभर की लैब में शोध का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
-आईआईटी और एसीएसआईआर के बीच हुआ करार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली और एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च ने अकादमिक व शोध सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को एक-दूसरे के संस्थानों में जाकर पढ़ाई व शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इस समझौता ज्ञापन के तहत छात्रों को मेजबान संस्थान में अलग से दाखिला या ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। छात्र आईआईटी दिल्ली और एसीएसआईआर से जुड़े शोध संस्थानों की प्रयोगशालाओं का उपयोग कर सकेंगे। उन्हें विशेषज्ञों और शोध सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। पीएचडी, एमटेक और एमएस(आर) छात्रों का संयुक्त पर्यवेक्षण किया जाएगा। प्रत्येक शोधार्थी का कम से कम एक पर्यवेक्षक आईआईटी दिल्ली और दूसरा एसीएसआईआर से जुड़े संस्थान से होगा। इससे छात्रों को दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और आधुनिक शोध सुविधाओं का एक साथ लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षक भी साझा रुचि के विषयों पर संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू कर सकेंगे। इनमें सीएसआईआर और आईसीएमआर के शोध संस्थान भी शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने कहा कि यह समझौता शोधकर्ताओं के बीच लंबे समय तक सहयोग का मंच तैयार करेगा। एसीएसआईआर के निदेशक मनोज के धर ने बताया कि इससे छात्रों और शोधार्थियों को व्यापक शोध सुविधाओं और विशेषज्ञता तक पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed