फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi develops AI technologies for cancer detection

Delhi NCR News: कैंसर की पहचान के लिए आईआईटी दिल्ली ने विकसित की एआई तकनीकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली कॉन्क्लेव में कई तकनीकें प्रदर्शित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने अपने सीएसआर कॉन्क्लेव में कैंसर की पहचान और चलने-फिरने की समस्याओं को दूर करने वाली कई तकनीकें प्रदर्शित कीं। इनमें एआई प्लेटफॉर्म और रोबोटिक एक्सोस्केलेटन प्रमुख थे। इस कार्यक्रम में उद्योग, सरकारी उपक्रमों, सीएसआर संस्थाओं, सरकार और शिक्षा क्षेत्र से 150 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हुए।
कॉन्क्लेव में शोधकर्ताओं ने कैंसर की पहचान के लिए रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी और सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती जांच के लिए मिनी कोल्पोस्कोप पेश किया। बीमारी की पहचान में एआई आधारित प्लेटफॉर्म भी दिखाए गए। रोबोटिक एक्सोस्केलेटन उन लोगों की गतिशीलता बढ़ा सकता है जिन्हें चलने में दिक्कत होती है। मेडिकल इमेजिंग, जीनोमिक्स और वैक्सीन जैसी अन्य तकनीकें भी प्रदर्शित की गईं। इनमें से कई तकनीकें अभी प्रोटोटाइप और परीक्षण के चरण में हैं।
विज्ञापन

शोध और साझेदारी पर चर्चा
कॉन्क्लेव में शोध को प्रयोगशाला से मरीजों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। एआई, डेटा उपयोग, मेडिकल तकनीकों के नियमन और शुरुआती शोध के लिए सीएसआर फंडिंग की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ शोध साझेदारी पर बात हुई। अरुणाचल प्रदेश के विधायक टोको तातुंग मुख्य अतिथि थे और इस दौरान आईआईटी दिल्ली तथा अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच शोध व तकनीक सहयोग के लिए एक पत्र का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed