फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi- 100 percent Campus placement of MBA students, annual package 16.54 lakhs

IIT Delhi: MBA के सौ फीसदी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट, 16.54 लाख का सालाना पैकेज

Tue, 03 Apr 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi- 100 percent Campus placement of MBA students, annual package 16.54 lakhs

देशभर में युवा नौकरी न मिलने के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखा रहे हैं, लेकिन आईआईटी दिल्ली के एमबीए के सौ फीसदी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला है। कैंपस प्लेसमेंट में वर्ष 2016-18 बैच के 91 छात्रों को औसतन 16.54 लाख रुपये सालाना का सीटीसी मिला है। खास बात यह है कि उक्त प्लेसमेंट में 25 फीसदी छात्रों ने पीपीओ/पीपीआई का ऑफर लेटर हासिल किया है। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर एमपी गुप्ता के मुताबिक, कैंपस में पिछले वर्षों की तर्ज पर मैनेजमेंट स्टडीज के सौ फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है, जोकि आईआईटी प्रबंधन के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


इस बैच के 91 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में 102 ऑफर मिले थे, जिसमें टेलीकॉम, ई-कॉमर्स, कंसलटिंग, बैंकिंग, आईटी, फाइनेंस, मैन्यूफैक्चरिंग आदि शामिल हैं। प्लेसमेंट में अमेजान, गूगल, जीई, शेल, हीरो, आईबीएम, डेल, क्राइसील, फ्यूचर फास्ट, सिनर्जी, इंफोसिस, एचडीएफसी, माईबैंक, लावा, सीपी ग्रुप, सीडॉट आदि कंपनियों ने शिरकत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed