{"_id":"62c09beef8f07405b25e9165","slug":"ignou-is-giving-a-chance-to-do-graduation-online-degree-with-home-and-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: इग्नू दे रहा घर और नौकरी के साथ स्नातक ऑनलाइन डिग्री करने का मौका, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU: इग्नू दे रहा घर और नौकरी के साथ स्नातक ऑनलाइन डिग्री करने का मौका, ऐसे करें आवेदन
Sun, 03 Jul 2022 12:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:58 AM IST
सार
अब आप घर और नौकरी के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन, कॉमर्स, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंसेज, टूरिज्म स्ट्डीज, सोशल वर्क में पढ़ाई कर सकते हैं। इग्नू यह मौका दे रहा है। इसी के साथ इग्नू 18 देशों के छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप देगा।
विज्ञापन
IGNOU ADMISSION
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के जुलाई सत्र से घर और नौकरी के साथ स्नातक ऑनलाइन डिग्री करने का मौका दे रहा है। इग्नू आगामी सत्र से कंप्यूटर एप्लीकेशन, कॉमर्स, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंसेज, टूरिज्म स्ट्डीज और सोशल वर्क प्रोग्राम में ऑनलाइन डिग्री ऑफर करेगा। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। इसी के तहत इग्नू भी आगामी शैक्षणिक सत्र से स्नातक प्रोग्राम में पांच ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका दे रहा है। पांचों ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम मार्केट डिमांड के आधार पर तैयार किया गया है। इन डिग्री प्रोग्राम की भविष्य में सबसे अधिक डिमांड होगी। इन ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का पाठ्यक्रम मार्केट डिमांड के आधार पर विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार किया गया है। इसकी कक्षाएं ऑनलाइन मोड से होंगी। छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
18 देशों के छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप
इग्नू 18 देशों के छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप देगा। इसमें गिनी, कांगो, गेम्बिया, सेशल्स, माली, यूगांडा, जाम्बिया, सूडान, सोमालिया, सिएरा लियोन, मॉरीशस,नाइजीरिया,कोमोरो,मलावी,मोजाम्बिक देशों के छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा के लिए भारत सरकार मदद करेगी। इसमें इन 18 देशों के छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह 100 फीसदी स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा प्रायोजित होगी।
विज्ञापन