फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNOU celebrated its 38th Foundation Day grandly LG Saxena attended the program as chief guest

Delhi: इग्नू ने भव्य रूप से मनाया 38वां स्थापना दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एलजी सक्सेना

Sun, 19 Nov 2023 08:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 08:31 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने रविवार को अपना 38वां स्थापना दिवस मैदान गढ़ी स्थित मुख्यालय में मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल हुए।

विज्ञापन
IGNOU celebrated its 38th Foundation Day grandly LG Saxena attended the program as chief guest
छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते एलजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने रविवार को अपना 38वां स्थापना दिवस मैदान गढ़ी स्थित मुख्यालय में मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने समावेशी शिक्षा और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में इग्नू की सराहना की। उन्होंने समानता और पहुंच की प्रतिबद्धता के साथ लचीली, शिक्षार्थी-केंद्रित, लागत प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में विश्वविद्यालय की भूमिका पर जोर दिया। सक्सेना ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में उल्लिखित समावेशित के सिद्धांतों को मूर्त रूप देने के लिए इग्नू की प्रशंसा की, इसे पीपुल्स यूनिवर्सिटी कहा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने इसकी परिवर्तनकारी प्रकृति और वैश्विक एजेंडा, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य-2030 के साथ इसके संरेखण पर जोर दिया। सक्सेना ने नवीन दृष्टिकोण के माध्यम से शैक्षिक चुनौतियों का समाधान करने की इग्नू की क्षमता को रेखांकित किया और विश्वविद्यालय से वैश्विक मानकों को प्राप्त करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और वर्चुअल रियलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों का लाभ उठाने का आग्रह किया। वहीं, इग्नू के वीसी प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि भारतीय पारंपरिक ज्ञान को कवर करने के लिए व्यावसायिक घटकों को एकीकृत करने और क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार करने वाले नए कार्यक्रम शुरू करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति इग्नू की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed