{"_id":"61ab0cb812668329b228d122","slug":"igl-hikes-cng-price-in-delhi-haryana-rajasthan-know-what-price-you-have-to-pay-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"CNG Price Hike: दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में आईजीएल ने बढ़ाए दाम, जानिए अब क्या होगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CNG Price Hike: दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में आईजीएल ने बढ़ाए दाम, जानिए अब क्या होगी कीमत
Sat, 04 Dec 2021 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:48 PM IST
सार
दिल्ली के लोगों को अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा करने होंगे। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने होंगे।
विज्ञापन
सीएनजी हुई महंगी : फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार देर रात सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। सीएनजी की कीमत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में चार दिसंबर यानी आज सुबह 6.00 बजे से बढ़ी है।
विज्ञापन
दिल्ली के लोगों को अब प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा करने होंगे। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने होंगे। वहीं रेवाड़ी में इसके लिए 61.10 रुपये प्रति किलो और करनाल व कैथल में 59.50 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के तीन शहरों में बढ़े दाम
राजस्थान की बात करें तो आईजीएल का कहना है कि उसने राज्य के तीन शहरों अजमेर, पाली और राजसमंद में कीमतें बढ़ाईं हैं जिसके बाद यहां 67.31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी मिलेगा।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से चौथी बार बढ़े दाम
यह बात ध्यान देने योग्य है कि आईजीएल ने 1 अक्तूबर से सीएनजी के दाम में चौथी बार वृद्धि की है। पिछली बार 1 अक्तूबर, 13 अक्तूबर और 14 नवंबर को दाम बढ़े थे।