{"_id":"5c88cc7dbdec2214743f3507","slug":"igis-crime-branch-delhi-has-arrested-member-of-terrorist-organization-khalistan-from-isbt-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तान का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तान का एक सदस्य गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2019 02:55 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को इंटर बॉर्डर गैंगस्टर इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड (आईजीआईएस) के साथ मिलकर खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के भगोड़े आतंकी गुरसेवक उर्फ बाबला को गिरफ्तार किया है। उसके कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास किसी साथी से मिलने आने की सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बाबला को ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले का बेहद करीबी माना जा रहा है।
विज्ञापन
रायकोट, लुधियाना (पंजाब) निवासी गुरसेवक (53) 1980 के दशक से अब तक आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। बाबला पर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य जगहों पर आतंकी वारदात, पुलिसकर्मियों की हत्या, पुलिस थानों व बैंकों में लूटपाट के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह विभिन्न मामलों में 26 से अधिक साल जेल में रह चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली के दो मामलों में पटियाला हाउस कोर्ट ने बाबला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वह पाकिस्तान में बैठे केसीएफ (खालिस्तान कमांडो फोर्स ) चीफ परमजीत सिंह पंजवाद व जगतार सिंह हवारा के इशारे पर भारत में दोबारा अपना नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह, एसीपी आरके ओझा और इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी व अन्य की टीम को सूचना मिली थी कि केसीएफ का आतंकी गुरसेवक उर्फ बाबला आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास किसी साथी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।