{"_id":"64e77e503b2650318a0b6a14","slug":"igi-airport-one-runway-temporarily-closed-from-11-september-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईजीआई का एक रनवे 11 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद, चलेगा मरम्मत और निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईजीआई का एक रनवे 11 सितंबर से अस्थायी रूप से बंद, चलेगा मरम्मत और निर्माण का कार्य
Thu, 24 Aug 2023 09:29 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:29 PM IST
सार
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है, इसमें चार रनवे और तीन टर्मिनल हैं। मरम्मत के कार्यों के चलते इनमें से एक 10/28 रनवे तीन महीनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली हवाई अड्डे पर एक रनवे 11 सितंबर से लगभग तीन महीने के लिए मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगा। आईजीआई हवाई अड्डे का 10/28 रनवे 11 सितंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक लगभग तीन महीने के लिए रीसरफेसिंग के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है, इसमें चार रनवे और तीन टर्मिनल हैं। मरम्मत के कार्यों के चलते इनमें से एक 10/28 रनवे तीन महीनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मुताबिक, 10/28 रनवे पर पुनर्निर्माण कार्यों के साथ-साथ, इसको जोड़ने वाले मौजूदा टैक्सीवे के फिर से निर्माण का काम किया जाएगा। बता दें कि बीती 14 जुलाई को आईजीआई पर बहुप्रतीक्षित दोहरी एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे चौथे रनवे का उद्घाटन हुआ था। इससे एयरपोर्ट पर रनवे की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई थी।