फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If you vote for BJP you will LOOSE free facilities says sanjay singh

दिल्ली चुनावः संजय सिंह ने कहा, भाजपा को वोट दिया तो बंद हो जाएंगी मुफ्त मिलने वाली सुविधाएं

Sat, 01 Feb 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
If you vote for BJP you will LOOSE free facilities says sanjay singh
sanjay singh - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी (आप) ने बर्बादी पत्र करार दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को चेतावनी दी कि भाजपा को वोट देने पर दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन


संकल्प पत्र जारी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो गया है कि अगर दिल्लीवालों ने भाजपा को वोट दिया तो उनको मिलने वाली मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधाएं मिलनी बंद हो जाएगी। साथ ही नसीहत भी दी कि इस बार वोट सोचकर ही देना।
विज्ञापन


वहीं, सांसद संजय सिंह ने भाजपा ने संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा ने फिर से अपनी मंशा साफ की है। भाजपा दिल्लीवालों को मिलने वाली मुफ्त सुविधाएं, मसलन 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 20000 लीटर मुफ्त पानी, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा, दुर्घटना पीड़ितों की फरिश्ते योजना आदि को बंद करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका संकल्प पत्र में जिक्र नहीं है। संजय सिंह ने बताया कि संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, बिजली, पानी के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं है। वहीं, दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने की भी कोई कार्य योजना नहीं है। उन्होंने संकल्प पत्र को दिल्लीवालों की बर्बादी का पत्र कहा है। 


गौरतलब है कि भाजपा के संकल्प पत्र में दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं का जारी रखने का कोई लिखित वायदा नहीं किया गया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार मौजूदा किसी योजना से छेड़छाड़ नहीं करेगी। मुफ्त पानी, बिजली, बस यात्रा समेत दूसरी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed